BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Omicron Alert: अफ्रीकी देशों से 15 दिनों में 1 हजार लोग मुंबई पहुंचे, 466 के ही नाम मिले ! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 30, 2021

Omicron Alert: अफ्रीकी देशों से 15 दिनों में 1 हजार लोग मुंबई पहुंचे, 466 के ही नाम मिले !



मुंबई। पूरी दुनिया में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दहशत का माहौल बना दिया है। इसे पिछले सभी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा ताकतवर और खतरनाक माना जा रहा है। इसे रोकने के लिए तमाम देशों की सरकारें प्रयास भी कर रही हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के एक बयान ने खलबली मचा दी है।
अफ्रीकी देशों के 1000 पैसेंजर्स पहुंचे मुंबई

बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में अफ्रीकी देशों के 1 हजार पैसेंजर्स मुंबई पहुंचे हैं। इनमें से 466 लोगों की ही लिस्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिल पाई है। अब तक 100 लोगों का सैपंल लिया जा चुका है। ये सभी लोग अफ्रीकी देशों से आ रहे थे जहां पर ओमिक्रॉन का खतरा सबसे ज्यादा बना हुआ है। अब इन लोगों में से जो भी कोविड पॉजिटिव पाया जाएगा, उनकी रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंस के लिए भेजी जाएगी।
ओमिक्रॉन को लेकर राज्य सरकार की तैयारी

राज्य सरकार ने अपने स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीएमसी ने ओमिक्रॉन खतरे के बीच पांच अस्पताल और जंबो सुविधा का इंतजाम कर रखा है। अभी के लिए पांच जंबो सेंटर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्क्रीनिंग को और ज्यादा कड़ा कर दिया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले हफ्ते ओमिक्रॉन को ‘चिंता के प्रकार’ के रूप में वर्गीकृत किया था।



12 देशों से आने वाले लोगों के लिए स्क्रीनिंग अनिवार्य

फ्रांस, नीदरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया जैसे देशों में हर रोज करीब 30 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट के जहां 2 म्यूटेशन थे, तो ओमिक्रॉन के 50 से ज्यादा म्यूटेशन हैं। केंद्र सरकार ने भारत में 12 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए विमान में बैठने से 72 घंटे पहले RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होने की शर्त लगाई है। साथ ही भारत आने के बाद एक बार फिर से RT-PCR टेस्ट करवाने का नियम लागू किया है। इसके अलावा सात दिनों के लिए क्वारंटाइन का नियम तय कर दिया है।

No comments:

Post a Comment